तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने इराक़ के पवित्र नगर सामर्रा में रविवार को हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों की फोटो प्रकाशित की है।
अल-आलम टीवी नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार 6 नवम्बर की सुबह इराक़ के पवित्र शहर सामर्रा में इमाम अली नक़ी और इमाम हसन अस्करी अलैहिस्सलाम के रौज़े के पास स्थित बसों की पार्किंग में एक आतंकी धमाके में दसियों लोग शहीद और दर्जनों अन्य घायल हुए थे। इस आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों की पहचान को दाइश ने सार्वजनिक किया है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को सामर्रा में हुए आतंकी धमाके में मरने और घायल होने वालों में अधिकतर ईरानी श्रद्धालु थे। 10 ईरानी श्रद्धालु शहीद और लगभग 97 ईरानी श्रद्धालु घायल हुए, घायलों में 88 लोगों को तेहरान के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि 11 लोगों को इराक़ की राजधानी बग़दाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
7 नवंबर 2016 - 16:47
समाचार कोड: 790438
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने इराक़ के पवित्र नगर सामर्रा में रविवार को हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों की फोटो प्रकाशित की है।